Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध हथियार रखने और चाकूबाजी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत टिकरापारा थाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक नग लोहे का चाकू बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस स्टैंड भाठागांव स्थित नीलकंठ मंदिर के पास और सरजू बांधा तालाब क्षेत्र में दो युवक अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
हथियार सहित रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी शेख मसीहुद्दीन उर्फ बिट्टू और निखिल चंदेल को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से एक-एक नग धारदार लोहे का चाकू बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अवैध हथियार रखकर क्षेत्र में लोगों को डराने और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
टिकरापारा थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 630/2026 और 631/2026 दर्ज किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में:
1. शेख मसीहुद्दीन उर्फ बिट्टू (26 वर्ष)
पिता से रहीम, निवासी इस्लाम मोहल्ला, सरायपाली, जिला महासमुंद
2. निखिल चंदेल (19 वर्ष)
पिता विनोद चंदेल, निवासी सुदामा नगर, थाना टिकरापारा, रायपुर
शामिल हैं।
चाकूबाजी रोकने पुलिस का विशेष अभियान
रायपुर पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर शहर में अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और चाकूबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।
पुलिस ने दिया सख्त संदेश
रायपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अवैध हथियार रखने, आम लोगों को डराने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में टिकरापारा थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना की है।