लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के उपयोग पर दिया गया प्रशिक्षण

छग

Update: 2026-02-19 13:45 GMT
Raipur. रायपुर। लोकभवन में ई-लाइब्रेरी के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर लोकभवन की विभिन्न शाखाओं से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-लाइब्रेरी के उपयोग, सुविधाओं और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि ई-लाइब्रेरी एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसके माध्यम से कानून संबंधी पुस्तकें, अधिनियम, कमेंट्री और अन्य विधिक सामग्री आसानी से उपलब्ध रहती है।


यह सुविधा मोबाइल, टैबलेट और डेस्कटॉप जैसे विभिन्न डिजिटल माध्यमों पर सुलभ है, जिससे उपयोगकर्ता कहीं भी और कभी भी आवश्यक अध्ययन सामग्री तक पहुंच सकते हैं। ई-लाइब्रेरी में ऑफलाइन पढ़ने, नोट्स बनाने, टेक्स्ट हाईलाइट करने, सर्च करने और प्रिंट करने जैसी उपयोगी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। इन सुविधाओं के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को विधिक विषयों के अध्ययन और संदर्भ में सुविधा होगी, साथ ही कार्य निष्पादन में भी दक्षता बढ़ेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने इस पहल को ज्ञान-वृद्धि और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया और उन्हें ई-लाइब्रेरी के नियमित उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
Tags:    

Similar News