रायगढ़। तमनार ब्लॉक अंतर्गत खुरूसलेंगा पंचायत के लमडांड़ घाटी के ढलान में एक ट्रेलर वाहन क्रमांक-ओडी 16-जे 3308 अनियंत्रित होकर ढलान के नीचे खेत पर रोड़ से लगभग 40 मीटर दूर उतर गया। इस पर वाहन चालक का पैर टूट गया। ट्रेलर बंटी डालमिया कोयला कारोबारी का बताया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार चालक नशे में था, जिसके कारण यह घटना हुई है। वाहन चालक के कथनानुसार ओडीशा के कुल्डा माइंस से कोयला वाहन जिंदल सीएचपी तक कोयला भरकर लाया जाता है, जिसमें खलासी नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं-दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वाहन चालकों की 12 घंटा तो कुछ की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे अधिक घटनाएं चालक को झपकी आने के कारण होती है। कोयला कारोबारी कारोबार बढ़ाने वाहन चालकों को अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर ओवर ड्यूटी पर लगाया जाता है।

Tags: