चिल्फी घाटी में ट्रक पलटने से लगा जाम, राहगीर परेशान

Update: 2026-02-13 08:26 GMT

कवर्धा। चिल्फी घाटी में ट्रक पलटने से जबलपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज लंबा जाम लग गया। इस मार्ग पर यात्रा करने वाले पहले सड़कों की स्थिति का पड़ताल कर लें, फिर गंतव्य की ओर रवाना हो। पुलिस और प्रशासन की टीम पलटे ट्रक को ठीक करने और यातायात को दुरुस्त करने मशक्कत कर रहे हैं।

जबलपुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर आज लंबा जाम लगा हुआ है। चिल्फी थाना क्षेत्र के नागमोरी घाट में चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रक के पलटने के बाद से रायपुर से जबलपुर की ओर जाने वाला यह प्रमुख मार्ग पूरी तरह बंद हो गया, वाहनों की लंबी कतारें लग गई है।

सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन और यात्री बसें घंटों जाम में फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही चिल्फी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक हटाने का काम शुरू किया है। 

Tags:    

Similar News

null