ये वो बिल्डिंग जहां मिली 4 लाशें, video

Update: 2025-05-14 08:00 GMT

महासमुंद। आज सुबह जिले के बागबाहरा में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक परिवार के चार लोगों की लाश मिली है। बताया जा रहा है, पति-पत्नी और दो बच्चे मृतकों में शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार मृतक का नाम बसंत पटेल (40 वर्ष) है। वह अनुसूचित जाति बालक छात्रावास बागबाहरा में चपरासी के पद पर पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंच गई है, जांच में जुटी हुई है।

इस घटना की सूचना मिलते ही शहर में हडक़ंप मचा हुआ है। आत्महत्या किसलिए एक साथ किए हैं, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है, पति फांसी पर लटक रहा था, वहीं उनकी पत्नी और बच्चे की भी मौत होना बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि पहले मुखिया परिवार को मौत की नींद सुलाया होगा। इसके बाद खुद फांसी पर लटक गया होगा।

जानकारी के अनुसार, बसंत पटेल की पत्नी भारती के 11 वर्षीय बच्ची तथा 4 साल का लडक़ा भी मृत होना बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि पहले पत्नी बच्चों को जहर खिलाकर मौत की नींद सुलाया गया होगा, इसके बाद खुद फांसी पर लटक कर जान दी होगी, ऐसा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही घटना का स्पष्ट रूप से खुलासा हो पाएगा।


Tags:    

Similar News

null