जगदलपुर। जगदलपुर में आसना नाका चौक में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं और मौतों को लेकर युवा कांग्रेस ने प्रशासन का से जईभारतीय युवा कांग्रेस की बस्तर इकाई ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बस्तर को ज्ञापन सौंपकर चौक पर स्थायी ट्रैफिक पुलिस पॉइंट स्थापित करने की मांग की है।
युवा नेता ने कहा कि आसना नाका चौक पर तेज रफ्तार वाहन, अव्यवस्थित यातायात, पुलिस निगरानी की कमी और सड़क सुरक्षा उपायों के अभाव के कारण आए दिन गंभीर हादसे हो रहे हैं। कई निर्दोष लोग जान गंवा चुके हैं, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने पहले भी कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें की थीं, लेकिन अब तक कोई ठोस और स्थाई व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।