गहमागहमी का माहौल मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति चुनाव को लेकर

Update: 2025-07-04 11:03 GMT

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही मंदिर की सीढ़ियों पर सियासत की सरगर्मी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार रात ट्रस्ट कार्यालय छिरपानी में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष नारायण अग्रवाल और पूर्व मंत्री नवनीत तिवारी सदस्यता बहाली का कोर्ट आदेश लेकर पहुंचे, लेकिन ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया.

पूर्व अध्यक्ष नारायण अग्रवाल का कहना है कि पंजीयक ने उनकी सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया है, ऐसे में ट्रस्ट को उनका आवेदन स्वीकार करना चाहिए. उनका आरोप है कि कोर्ट आदेश के बावजूद उन्हें ट्रस्ट कार्यालय में प्रवेश से रोका गया और आवेदन लेने से मना कर दिया गया, जो अवमानना की श्रेणी में आता है.

वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह वर्तमान ट्रस्ट को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने कहा कि ट्रस्ट समिति किसी भी दबाव में आकर कार्य नहीं करेगी और नियम व कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए ही निर्णय लेगी.

Tags:    

Similar News

null