रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े सूने मकानों में लाखों की चोरी हुई है. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के ब्लॉक 1 के दो मकान में चोरी की घटना हुई है. एक मकानों नगदी रकम, मोबाइल, सोने-चांदी के जेवर की चोरी, जबकि दूसरे मकान में नगदी और अहम दस्तावेज की चोरी हुई है. पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया है. डॉग स्कॉड की टीम की मदद से मामले की जांच की जा रही है.


Tags: