रायपुर। राजधानी के डीडी नगर थाना थाना इलाके से एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस स्टाफ के सामने एक युवक की बेहरहमी से पिटाई की जा रही है। और पुलिस स्टाफ चुपचाप खड़े होकर मारपीट का नज़ारा देख रहें है। सोशल मीडिया में ये सीसीटीवी फुटेज बहुत जल्दी वायरल हुआ है और मारपीट के दौरान युवक के गाल में गहरी चोट लगी है।
ये मामला डीडी नगर थाना इलाके के एक ढाबा का है जहां ढाबे में घुसकर सोते युवक से मारपीट की 
गई है। पुलिस स्टाफ के सामने ही बदमाशों ने ढाबा में काम करने वाले युवक पर डंडे और रॉड से हमला किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस के साथ आए आरोपियों ने युवक को बेरहमी से पीटा है। ये घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है और ये वारदात 24 मार्च रात 1 बजे की बताई जा रही है।
मामलें की जानकारी लेने के लिए डीडी नगर थाना प्रभारी, एएसपी पश्चिम, और रायपुर जिले के एसएसपी से संपर्क करने का प्रयास किया गया मगर उनके द्वारा किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। इस लिए इस मामलें की और वीडियो की आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है।

ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था जिसकी आधिकारिक पुष्टि जनता से रिश्ता नहीं करता है।
Tags: