शिक्षक ने किया अपने कर्तव्यों का पालन, उफान नाले को पार कर पहुंचे स्कूल

छग

Update: 2025-08-08 07:30 GMT

गरियाबंद। जिले में उफनते नाले को पार कर शिक्षक के स्कूल जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्यूब के सहारे बाकड़ी पैरी नाला को पार कर शिक्षक बोडापाल और जारहीडीह स्कूल पढ़ाने जाते हैं। पुल नहीं होने की वजह से बरसात के मौसम में अक्सर ऐसी स्थिति देखने को मिलती है। वीडियो गुरुवार का बताया जा रहा है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले सात दिनों में सामान्य से लगभग 73% कम बारिश हुई है। सामान्य तौर पर 1 से 7 अगस्त के बीच 94.2MM पानी बरस जाना चाहिए था। लेकिन अब तक केवल 25.4MM पानी ही बरसा है। पिछले 48 घंटे में जरूर रायपुर, राजिम, कुसमी, नारायणपुर, पाटन में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

मौसम विभाग की माने तो कंडीशन में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को भी प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, धमतरी, बालोद, कांकेर, बीजापुर सहित 15 जिलों में तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट है। भारी बारिश के लिए किसी जिले में अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


Tags:    

Similar News

null