काटे जा रहे बकायादारों का नल कनेक्शन, निगम की कार्रवाई जारी

Update: 2023-02-11 06:45 GMT

धमतरी। वित्तीय वर्ष को समाप्त होने में अब करीब डेढ़ माह का समय बचा है, वही नगर निगम ने अब तक सिर्फ 60 प्रतिशत टैक्स ही वसूल कर पाया है। टैक्स वसूल करने में निगम अमला को काफी मशक्कत करना पड रहा है। ऐसे में अब नगर निगम उन बडे टैक्स बकायादारो का नाम शहर में जगह जगह चस्पा करने की तैयारी कर रहे है, ताकि बकायादार अपनी फजीहत होने के डर से टैक्स को जमा कर दे। बता दे की 7 करोड टैक्स वसूली का लक्ष्य नगर निगम का है।

दरअसल नगर निगम एक स्वायत्तशासी संस्था है। ऐसे में निगम का खर्च टैक्स के भरोसे ही चलता है, वही समय पर वसूली नहीं होने से निगम की खर्चा व्यवस्था डगमगाने लगती है। साथ ही कई बार कर्मचारियों को वेतन देने के लिए निगम के पास पैसा ही नही होता। बता दे कि शहर के नागरिकों को पानी बिजली सफाई सड़क जैसी तमाम सुविधाएं देने के बाद भी नागरिक टैक्स पटाने में रुचि नहीं दिखाती। जिसके चलते निगम को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्ती बरतनी पड़ती है।

अब बड़े बकायादारो का नाम सार्वजनिक करने की तैयारी निगम प्रशासन कर रही है। इसके साथ ही निगम अमला रोजना बकायादारो के नल कनेक्शन काट रही है और दुकानो को भी सील कर रही है। बहरहाल निगम प्रशासन का कहना है कि टैक्स वूसली के लक्ष्य को हालिस करने पूरा प्रयास किया जा रहा है, ताकि निगम का संचालन बेहतर तरीके से हो सके।


Tags:    

Similar News

-->