Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने खनिज विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 खनिज अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें 5 उप संचालक (Deputy Director) स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को राज्य में खनिज संसाधनों के कुशल प्रबंधन और पारदर्शिता लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।
तबादला सूची में राज्य के विभिन्न जिलों और संभागों में पदस्थ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। कुछ अधिकारियों को मुख्यालय में विशेष दायित्व सौंपा गया है, जबकि अन्य को फील्ड में तैनात किया गया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब राज्य में खनिज दोहन, अवैध उत्खनन और खनिज राजस्व वसूली से जुड़े विषयों को लेकर सरकार की सख्ती बढ़ी है।