राज्य सलाहकार ने जनपद पंचायत अंबिकापुर, उदयपुर व लखनपुर के विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

छग

Update: 2026-03-13 18:48 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत निर्मित परिसम्पत्ति एवं गतिविधियों की क्रियाशीलता सुनिश्चित करने हेतु स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत अंबिकापुर के ग्राम दरिमा तथा जनपद पंचायत उदयपुर अंतर्गत ग्राम पंडरीपानी, पलका, खोडरी तथा जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम अमगसी का निरीक्षण किया गया। उन्होंने मिशन अंतर्गत क्रियान्वित कार्यों एवं घटकों का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों व पंचायत स्तरीय अमलों को संबोधित करते हुए, मिशन के कार्यों व विभिन्न घटकों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार- प्रसार करने कहा। इस दौरान सम्बंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags:    

Similar News