रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 5 अगस्त 2026 को पूर्वान्ह 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा किए जाने की संभावना है। सरकार कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट की मंजूरी ले सकती है। हालांकि बैठक का आधिकारिक एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।