सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम, 100 नक्सली मारे गए सिर्फ तीन महीने में

Update: 2025-03-25 10:43 GMT

रायपुर। नक्सलवाद पर करारा प्रहार जारी है, दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज जारी मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जिस पर सीएम साय ने कहा, जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 लाख के ईनामी नक्सली सुधीर को ढेर किया है। यह हमारी डबल इंजन की सरकार और सुरक्षाबलों की बहादुरी का परिणाम है कि वर्ष 2025 में ही बस्तर रेंज में हुए विभिन्न मुठभेड़ों में अब तक 100 नक्सली मारे गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए, सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

जवानों के हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।

Tags:    

Similar News