जिला जेल के कैदी भी रखे है चैत्र नवरात्र का व्रत

Update: 2026-03-19 10:42 GMT

कोरबा। जिला जेल में नवरात्रि पर्व की शुरुआत हो गई है। यहां अगले नौ दिनों तक मां आदिशक्ति दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। जेल में महिला और पुरुष कैदियों के लिए उपवास और फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई है।

उपवास रखने वाले कैदियों के लिए एक अलग मेनू चार्ट तैयार किया गया है। इसमें दूध, फल, आलू टिकिया और साबूदाना शामिल हैं, जिन्हें समय पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पूजा-अर्चना के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे पूरे नौ दिनों तक जेल परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहेगा।

कोरबा जिला जेल में लगभग 200 महिला और पुरुष कैदी हैं। इनमें से दो महिला और चार पुरुष कैदियों ने नवरात्रि उपवास रखने का प्रस्ताव दिया था। जेल प्रबंधन ने उनके प्रस्ताव के बाद मेडिकल जांच कराई, जिसमें उनकी उपवास रखने की शारीरिक स्थिति की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें अनुमति दी गई। जिला जेल प्रभारी अमितेश साहू ने बताया कि शासन की गाइडलाइन के अनुसार, उपवास रखने वाले कैदियों के लिए अलग से व्यवस्थाएं की गई हैं। उनकी पूजा-पाठ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Tags:    

Similar News