फाइल फोटो 

बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाले नगर निगम पंप आपरेटर ने पहले अपने हाथ की नस को काट लिया। इसके बाद उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के गणेश नगर चुचुहियापारा निवासी बद्री प्रसाद(48 वर्ष) नगर निगम में पंप आरेटर थे। सुबह से ही वे शराब पी रहे थे। कुछ देर बाद वे अपने घर पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी घरेलू काम कर रही थी। वहीं उनके बच्चे बाहर थे।

इसी बीच पंप आपरेटर ने अपने हाथ की नस को काट ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूछताछ के दौरान पता चला कि दो दिन पूर्व उन्हें 25 हजार स्र्पये वेतन के रूप में मिले थे। इसके बाद से वे रोज शराब पी रहे थे। सोमवार की सुबह से ही वे शराब पी रहे थे।

Tags: