जिला स्तरीय इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 का ऑनलाइन परीक्षा संपन्न

छग

Update: 2026-01-21 15:58 GMT
Dantewada. दंतेवाड़ा। जिला कौशल विकास प्राधिकरण दंतेवाड़ा द्वारा एनएमडीसी डीएवी आईटीआई भांसी में जिला स्तरीय इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025 की ऑनलाइन परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा में कुल 19 विभिन्न सेक्टरों से जिले के 124 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी सेक्टरों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। राज्य कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा जिला स्तरीय परीक्षा संचालन हेतु
सहायक संचालक
कौशल विकास, रोजगार अधिकारी को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को विभिन्न ट्रेडों में अपने कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिला, जिससे उनमें प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ भविष्य में रोजगार के नए अवसरों की संभावनाएं बढ़ेंगी। यह प्रतियोगिता युवाओं में तकनीकी दक्षता, नवाचार और रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है। जिले में युवाओं के कौशल उन्नयन और प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऐसे आयोजनों को अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है।
Tags:    

Similar News