निगम-मंडल-आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात

छग

Update: 2022-10-29 16:50 GMT
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में विभिन्न निगम, मंडल और आयोग के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए पदेन दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खाद्य आयोग के सदस्य कुलदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की सदस्य साक्षी सिरमौर, रायपुर विकास प्राधिकरण की सदस्य चन्द्रवती साहू, छत्तीसगढ़ जीव जंतु आयोग के उपाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर, सिरपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सतीश जग्गी, रजक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कन्नौजिया शामिल थे।
Tags:    

Similar News