पिता की हत्या कर भाग रहा कातिल बेटा हादसे का हो गया शिकार, हालत नाजुक
छग
अंबिकापुर। जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं वारदात के बाद फरार होने के दौरान आरोपी युवक खुद भी सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला अंबिकापुर जिले के सीतापुर थाने के गुतुरमा गांव का है। यहां एक बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक ने घरेलु विवाद के चलते अपने पिता की हत्या की। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं वारदात के बाद आरोपी युवक फरार हो गया।
भागने के दौरान आरोपी युवक को अज्ञात वाहन न टक्कर मार दी। इस हादसे में आरोपी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस की टीम ने घायल युवक को गिरफ्तार कर लिया है और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस की टीम युवक को टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश में जुट गई है।