रायपुर। भारतीय जनता पार्टी, रायपुर जिला जिलाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर ने रंगों के महापर्व होली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों, रायपुर जिले के नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

रमेश सिंह ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक है, जो आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, उत्साह और नई उमंग का संचार करता है। उन्होंने कहा कि रंगों का यह उत्सव हमें भेदभाव और मनमुटाव को दूर कर एक-दूसरे के प्रति अपनत्व और विश्वास बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

भारतीय जनता पार्टी सदैव सामाजिक समरसता और “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का कार्य करती रही है। रमेश सिंह ठाकुर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि होली का पर्व शांति, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के साथ मनाएं तथा समाज में प्रेम और एकता को और अधिक सुदृढ़ करें।

Tags: