New Delhi. नई दिल्ली। पिछले 25 सालों से अनवरत लगातार मेहनत करते रहने के पीछे की प्रेरणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस बच्ची से पाते हैं जो अपने छोटे भाई को पीठ पर रखकर लगातार ऊंचे पहाड़ पर चढ़ती जा रही है, जब लड़की से एक आदमी पूछता है कि तुम्हें यह बोझ नहीं लग रहा है तो वह धीरे से मुस्कराते हुए कहती है कि यह मेरा अपना छोटा भाई है। इसलिए यह मुझे बोझ नहीं लगता बल्कि उसके पीठ पर रहने से मुझे और ताकत मिलती है। मैं अभी और ऊंचा पहाड़ चढ़ना चाहती हूं। इस बच्ची से प्रेरणा पाने वाले हमारे
यशस्वी
और कर्मठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के विकास पर हर पल सतत सक्रिय हैं। उनकी राजनीतिक कला कौशल का यह सबसे बेहतर नायाब उदाहरण है कि पिछले 25 सालों से लगातार देश के जन-जन में प्रधानमंत्री मोदी अपनी चिर परिचित कार्य प्रणाली से बेहद प्रतिष्ठित आयाम के साथ लगातार स्थापित होते जा रहे हैं। मुझे लगता है कि निकट भविष्य में देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का और विराट प्रखर स्वरूप देखने को मिलेगा। क्योंकि 76 साल की उम्र में भी 35 के नवयुवक की भाँति अभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-18 घंटे लगातार अथक परिश्रम कर रहे हैं। उनका अब तक का सेवा काल अतुलनीय और अनुकरणीय है। लोक हितैषी कार्यों को जनता के बीच निरंतर ले जाए जाने की उनकी योग्यता समूचे देश को पता है। तभी तो देश के सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य स्वभाव को पूरी तरह आत्मसात करते जा रहे हैं।

लेकिन इसी बीच कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार जनता को उनके लिए भ्रमित करने की कोशिश भी कर रहे हैं, जिसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर एक माह तक चलने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान भाजपा केंद्र की मोदी सरकार, छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार और पूर्ववर्ती डॉ. रमन सिंह सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल उपलब्धियां बताना ही नहीं, बल्कि जमीन पर उतरकर जनसेवा करना भी है। अभियान के तहत समाज का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों,पद्मश्री से अलंकृत हस्तियों और उत्कृष्ट सांस्कृतिक कलाकारों का सम्मान भी किया जाएगा। मैं तो भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि जनसेवा के इस महाअभियान के जरिए भाजपा के जनाधार को और अधिक मजबूत करना है। जनता तक सरकार की हर एक उपलब्धि पहुंचाना है और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ दिलाना है। मेरी नजर में यही इस सेवा पखवाड़े का मुख्य संकल्प है। देश में विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए ‘पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान’ के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। जिसमें 30,000 करोड़ रुपए से अधिक के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों को पूरा किया जाएगा। ये सभी कार्य आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी और औद्योगिक प्रगति को गति देंगे। साथ ही टीबी मुक्त भारत अभियान’ और साइबर क्राइम व ‘डिजिटल अरेस्ट’ से जुड़ी शिकायतें भी दूर की जाएंगी। प्रधानमंत्री मोदी सड़क, बिजली, औद्योगिक कॉरीडोर और मेट्रो रेल क्षेत्रों के विकास पर लगातार जोर दे रहे हैं। उनका मानना है कि बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में देरी न केवल लागत बढ़ाती है, बल्कि लोगों और उद्योगों को समय पर मिलने वाले लाभों से भी वंचित कर देती है। लिहाज़ा वे ऐसी कमियों को सिलसिलेवार दूर करने को प्रतिबद्ध हैं। पीएम मोदी साइबर अपराध और डिजिटल गिरफ्तारी से संबंधित शिकायतों पर भी संवेदनशील हैं। उन्होंने नागरिकों को ठगने के लिए डिजिटल मंचों के बढ़ते दुरुपयोग पर चिंता व्यक्त की है।

और ऐसे मामलों का सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा समन्वित, संवेदनशील और समयबद्ध तरीके से निपटारा किए जाने के आदेश भी दिए हैं। समूची दुनिया में युद्ध और कलह के इस दौर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जीडीपी ग्रोथ रेट उच्चतम रखने को कृत संकल्पबद्ध हैं और इसे देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा क़रार देते हैं। साथ ही वैश्विक आर्थिक संकट के बीच लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील भी करते हैं। देश के सामाजिक आर्थिक विकास पर ध्यान रखने के साथ-साथ विश्व के नेताओं के बीच भी अपनी धाक कायम रखने में भी पीएम नरेन्द्र मोदी का कोई सानी नहीं है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अब तक कुल 36 अंतरराष्ट्रीय और वैश्विक सम्मान मिल चुके हैं। हाल ही में
अगस्त 2026
में उज्बेकिस्तान ने उन्हें अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन युद्ध खत्म करने की अपील की है। 31 अगस्त 2026 को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन से इतर दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है और दुनिया को अंतहीन युद्ध से निकलकर युद्ध खत्म करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।पीएम मोदी यह भी कहते हैं कि भारत शांति की दिशा में किए जा रहे हर प्रयास का समर्थन करता है। बिश्केक में पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भी नजर आई। इसके अलावा चीनी राष्ट्रपति की प्रसन्नतापूर्वक मौजूदगी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का सफ़ल परिचायक है।
बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर सांसद और पूर्व कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ भाजपा सरकार
Tags: