कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का मौके पर जाकर किया निरीक्षण

छग

Update: 2025-08-31 18:36 GMT
Durg. दुर्ग। जिले में कृषि क्षेत्र के सटीक आंकड़े जुटाने और किसानों की स्थिति समझने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का कलेक्टर अभिजीत सिंह ने रविवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील दुर्ग के ग्राम कोड़ियां, भानपुरी और कुथरेल का दौरा कर सर्वे की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और सर्वेयरों से चर्चा की तथा कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। कलेक्टर सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि राजस्व अधिकारी सर्वेयरों की संख्या बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक गांवों को समयसीमा में कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर सर्वेयर को प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर दिया जाए और उसकी समीक्षा की जाए। डिजिटल क्रॉप सर्वे के जरिए न केवल फसलों की सटीक जानकारी मिलेगी, बल्कि इससे भविष्य की योजनाएं बनाने में भी मदद मिलेगी।

अधिकारियों की मौजूदगी
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार दुर्ग प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, हुलेश्वर खूंटे, राजस्व निरीक्षक शेष नारायण दुबे सहित कई पटवारी और सर्वेयर मौके पर मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी को किसानों से संवेदनशील व्यवहार करने और वास्तविक आंकड़े दर्ज करने की हिदायत दी। डिजिटल क्रॉप सर्वे के निरीक्षण के बाद कलेक्टर अभिजीत सिंह ने शौर्य युवा संगठन, गायत्री प्रज्ञा पीठ कोड़िया और कर्मवीर युवा संगठन कातरो द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मेगा रक्तदान शिविर में शिरकत की। इस शिविर में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 171 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कलेक्टर ने सभी रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा कार्य है। उन्होंने युवा
संगठनों
की पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में निःस्वार्थ सेवा की भावना बढ़ती है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो पाता है। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि विकास कार्य और सामाजिक कार्य एक-दूसरे के पूरक हैं। डिजिटल क्रॉप सर्वे जहां किसानों की स्थिति सुधारने का बड़ा साधन है, वहीं रक्तदान शिविर जैसे आयोजन मानवता की सेवा की मिसाल पेश करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहें।
Tags:    

Similar News