जनता से रिश्ता अखबार ने 14वां वर्षगांठ समारोह मनाया

Update: 2026-04-28 12:08 GMT

रायपुर। प्रतिष्ठित दैनिक समाचार पत्र जनता से रिश्ता के 14वें वर्षगांठ के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन प्रेस क्लब में किया गया। इस अवसर पर संपादक पप्पू फरिश्ता, जनता से रिश्ता परिवार के सदस्य, मित्रगण एवं शहर के कई गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का माहौल उत्साह और आत्मीयता से भरा रहा, जहां सभी ने अखबार की 14 वर्षों की सफल यात्रा को याद किया। इसी मौके पर रायपुर प्रेस क्लब में आज प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी के पिताश्री स्व. दिलीप तिवारी जी को भी याद किया गया और जनता से रिश्ता प्रेस के गरिमामय कार्यक्रम से पहले स्व. दिलीप तिवारी जी को मौन श्रद्धांजलि दी गई। सम्मान समारोह के बीच में प्रकाश शर्मा को किसी कारणवश कार्यक्रम के बीच से ही निकलना पड़ा था मगर पप्पू फरिश्ता जी ने आज एक मिसाल कायम करते हुए ख़ास तौर पर वरिष्ठ पत्रकार जनता से रिश्ता प्रेस के प्रधान संपादक पप्पू फरिश्ता ने वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश शर्मा को उनके घर जाकर उनका सम्मान किया।

Delete Edit






समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व महापौर प्रमोद दुबे सहित अन्य अतिथियों और मित्रों ने शिरकत की। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि जनता से रिश्ता ने पिछले 14 वर्षों में पत्रकारिता के क्षेत्र में ईमानदारी, निष्पक्षता और जनहित की आवाज को मजबूती से उठाया है। उन्होंने कहा कि यह समाचार पत्र समाज की समस्याओं को उजागर करने और आम जनता की आवाज बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


संपादक पप्पू फरिश्ता ने इस अवसर पर अपने संबोधन में अखबार की 14 वर्षों की कठिन तपस्या और संघर्षों का अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद टीम की मेहनत, पाठकों के विश्वास और सहयोग से ही यह मुकाम हासिल हो पाया है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और भविष्य में भी जनहित की पत्रकारिता को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। यह सफर पाठकों के विश्वास और संवाददाताओं की मेहनत से संभव हो पाया है। आने वाले समय में भी जनता से रिश्ता निष्पक्ष पत्रकारिता के अपने मूल मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग की आवाज बनकर कार्य करता रहेगा।

दिल्ली, रायपुर और दुर्ग-भिलाई से एक साथ प्रकाशित होने वाला यह समाचार पत्र आज प्रिंट के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी तेजी से अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा चुका है।

www.jantaserishta.com⁠ के माध्यम से लाखों पाठकों तक हर दिन ताजा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचाई जा रही हैं। संस्था का संदेश “आप कैमरे की निगरानी में हैं” केवल एक टैगलाइन नहीं, बल्कि पत्रकारिता के प्रति उसकी सतर्कता, जवाबदेही और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक है। जनता से रिश्ता ने लगातार भ्रष्टाचार, प्रशासनिक लापरवाही, जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन को आईना दिखाने का काम किया है।


जनता से रिश्ता अखबार नहीं एक मिशन... ध्येय जन सरोकार



Delete Edit


Tags:    

Similar News

null