सुशील आनंद शुक्ला पर लगा राधिका खेड़ा के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप, थाने में शिकायत

Update: 2024-05-01 04:05 GMT

रायपुर। कांग्रेस की नेशनल मीडिया समन्वयक राधिका खेड़ा ने खम्हारडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें राधिका ने प्रदेश संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला पर दुर्व्यवहार की शिकायत की है। यह पूरा घटनाक्रम कल राजीव भवन में गुजरा। राधिका ने पूरे मामले का वीडियो भी बनाया है। खेरा को राष्ट्रीय नेतृत्व मे दिल्ली से रायपुर भेजा है। राधिका ने पूरे मामले की दिल्ली में भी शिकायत दर्ज कर दी है।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर राजीव भवन में राधिका खेड़ा स्थानीय नेताओं और प्रवक्ताओं के साथ मौजूद थीं, विवाद तभी हुआ। चर्चा है कि कांग्रेस पार्टी के मीडिया के काम में दखलअंदाजी को लेकर बहस हुई। तू-तू मैं-मैं इस कदर बढ़ी की राधिका खेड़ा रोने लगी। कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने बताया कि जब राधिका खेरा को प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हड़काया तो, इसका वीडियो भी खेरा ने बना लिया। विवाद रुका नहीं और खेरा दफ्तर छोड़कर जाने को मजबूर हुईं। 

राधिका का ट्वीट - कौशल्या माता के मायके में बेटी सुरक्षित नहीं है। पुरुषवादी मानसिकता से ग्रसित लोग आज भी बेटियों को पैरों तले कुचलना चाह रहे हैं। करूंगी खुलासा …!!

प्रदेश कांग्रेस के नाराज नेता का कहना है कि कांग्रेस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं विगत साल पहले एक राष्ट्रीय महिला नेत्री और प्रवक्ता ने UP में छेड़छाड़ की वजह से पार्टी छोड़ी थी अब राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ बत्तमीजी की गई प्रताड़ना दी गई और गलत शब्दों का प्रयोग किया गया। महिला का सम्मान कांग्रेस पार्टी करती इससे ज़्यादा जीता जागता उदाहरण और मिल नहीं सकता। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के साथ बदसुलूकी का यह सिलसिला लगातार चल पड़ा है। इस मामले में कांग्रेस चुप्प क्यों प्रियंका गांधी चुप क्यों राहुल गांधी चुप क्यों है। कहा गया सुहाग वाला डायलॉग सोनिया गांधी चुप क्यों महिलाओं के साथ अपमान होता गया महिला नेत्री कांग्रेस छोड़ते गई है।




Tags:    

Similar News