सुनीती को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत अनुज्ञा पत्र

छग

Update: 2026-05-20 18:47 GMT
Raipur. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आयोजित ‘सुशासन तिहार 2026’ आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और संवेदनशील निराकरण का माध्यम बनता जा रहा है। इसी क्रम में रायपुर के गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में एक लाभार्थी महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत पक्के मकान के निर्माण हेतु अनुज्ञा पत्र प्रदान किया गया।

जानकारी के अनुसार, गोवर्धन नगर भनपुरी निवासी सुनीती साहू, जो आलू-प्याज के व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं, लंबे समय से किराए के मकान में रह रही थीं। शिविर के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान के निर्माण की स्वीकृति दी गई। अनुज्ञा पत्र मिलने के बाद सुनीती साहू ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें अपना पक्का मकान बनाने का अवसर मिलेगा, जिससे उनका लंबे समय का सपना पूरा होगा।

उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार भी जताया। अधिकारियों के अनुसार, सुशासन तिहार के तहत लगाए जा रहे जन समस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है, ताकि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सके। इस कार्यक्रम के माध्यम से शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को राहत मिल रही है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है।
Tags:    

Similar News