रायपुर। कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आई है। जिसके बाद अब बिलासपुर जिला प्रशासन ने अनलॉक की गाइडलाइन जारी किया है। जिला प्रशासन पहले की तरह सभी​ तरह की सेवाओं में छूट दी है। इसके साथ ही अब रविवार को भी अनलॉक किया है। जिला प्रशासन ने अनलॉक को लेकर संशोधित आदेश जारी किया है। नया आदेश के अनुसार रविवार को भी दोपहर दो बजे तक व्यवसायिक गतिविधि संचालित करने की छूट दी गई है। जबकि सैलून और ब्यूटी पार्लर रविवार रात 8 बजे तक संचालित हों सकेंगे। वहीं अन्य दिनों में रात 8 बजे तक व्यवसायिक गतिविधियों की अनुमति रहेगी। 

Tags: