स्वास्थ्य केंद्र में हुआ सफल सिजेरियन, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

छग

Update: 2023-01-04 01:14 GMT

रायगढ़। दूरस्थ अंचलों में भी स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं तथा वहां उन्नत उपचार सुविधाएं मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले के घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज एक ग्रामीण महिला का सफल सिजेरियन ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। महिला ने बालिका को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक है।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर रानू साहू गत दिवस घरघोड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण में पहुंची थी। वहां उन्होंने उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और जनरल तथा फीमेल वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, जच्चा-बच्चा वार्ड, ओपीडी तथा आईपीडी का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर साहू ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर को सुचारू रूप से चलाने और महिलाओं के नॉर्मल डिलीवरी के साथ सी सेक्शन के लिए भी समुचित व्यवस्था के निर्देश सीएमएचओ को दिए थे।

इसी कड़ी में सीएमएचओ डॉ.मधुलिका सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में यह सफल सीजेरियन ऑपरेशन डॉ.रजनी नायक द्वारा किया गया। इस दौरान डॉ.दिनेश नायक व डॉ.आशीषन मिंज द्वारा एनीस्थीसिया दिया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एस.आर.पैंकरा का नेतृत्व टीम के लिये उत्साहजनक रहा।


Tags:    

Similar News