Surajpur. सूरजपुर। ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के अंतर्गत सूरजपुर जिले के विद्यालयों में ई-कचरा प्रबंधन दिवस मनाया गया। कलेक्टर रेना जमील के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा के मार्गदर्शन एवं डीएमसी मनोज साहू के नेतृत्व में विद्यार्थियों को ई-कचरे के दुष्प्रभावों और सुरक्षित निपटान की जानकारी दी गई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतरापाली एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पुराने मोबाइल, बैटरी, चार्जर, कंप्यूटर और अन्य अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के सुरक्षित प्रबंधन के बारे में बताया।
उन्होंने 3 आर सिद्धांत-रिड्यूस, रीयूज, रीसायकल की जानकारी देते हुए समझाया कि ई-कचरे को खुले में फेंकने या जलाने से मिट्टी, पानी और वायु प्रदूषित हो सकता है। इसलिए इसे अलग एकत्रित कर अधिकृत रिसायकलर को देना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय में नारा लेखन एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को नियमित पढ़ाई करने, जिज्ञासु बनने तथा बिना हिचक शिक्षकों से प्रश्न पूछने के लिए प्रेरित किया। और वस्तुओं की उपयोगिता और संसाधनों के सदुपयोग का महत्व के बारे में बताया गया और अपने परिवार एवं समुदाय में जागरूकता लाने के लिए प्रेरित किया गया।