कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

Update: 2025-07-16 04:36 GMT

रायपुर। क्या छत्तीसगढ़ सरकार के अधीन सेवारत राज्य के सरकारी कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता और पेंशनरों को महंगाई राहत भत्ता प्रदान किया जाएगा? दरअसल इन मांगो को लेकर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आज प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन राज्य के सभी जिला, विकासखंड और तहसील मुख्यालयों में आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शिरकत करेंगे। कर्मचारी फेडरेशन की प्रमुख मांगो में

केंद्र के समान महंगाई भत्ता, महंगाई राहत भत्ता और लंबित डीए एरियर्स का भुगतान किये जाने की मांग शामिल है। फेडरेशन ने कहा है कि, मांगें पूरी नहीं होने पर वह 22 अगस्त को टोकन स्ट्राइक करेंगे। बता दें कि ‘टोकन स्ट्राइक’ एक सीमित समय के लिए की गई हड़ताल होती है जो आमतौर पर विरोध या विरोध प्रदर्शन के रूप में की जाती है। यह एक सांकेतिक हड़ताल होती है, जिसका उद्देश्य ध्यान आकर्षित करना और अपनी मांगों को सरकार या प्रबंधन तक पहुंचाना होता है।

Tags:    

Similar News

null