महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल से की सौजन्य भेंट
छग
Raipur. रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी और प्रवक्ता किरण बघेल ने रविवार को लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर सांसद ने दोनों को नई जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने इस मुलाकात के दौरान विश्वास व्यक्त किया कि विभा अवस्थी और किरण बघेल के नेतृत्व में महिला मोर्चा संगठन को नई दिशा, ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं को संगठित कर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सशक्त भूमिका निभाना समय की आवश्यकता है और इस जिम्मेदारी को नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा से निभाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा लंबे समय से संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता रहा है। विभा अवस्थी को प्रदेश अध्यक्ष और किरण बघेल को प्रवक्ता बनाए जाने को कार्यकर्ताओं में उत्साहजनक कदम माना जा रहा है। महिला मोर्चा के सशक्त नेतृत्व से संगठन की गतिविधियां और अधिक तेज़ और जनहितकारी होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस मुलाकात के दौरान शालिनी राजपूत भी मौजूद रहीं।