राज्य ओपन हाई स्कूल विज्ञान विषय की परीक्षा संपन्न

Update: 2025-04-01 10:07 GMT

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा संचालित की जाने वाली हाईस्कूल मुख्य परीक्षा विज्ञान विषय की परीक्षा 11 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर से गठित उड़नदस्ता दल द्वारा शा.बा.उ.मा.वि. सीतापुर, बालक बतौली एवं बालक लुण्ड्रा का निरीक्षण किया गया। सभी केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक संचालित हो रहा है। परीक्षा में पंजीकृत दर्ज संख्या 1426 में से 1309 उपस्थित पाए गए एवं 117 अनुपस्थित रहे।

बिहान के सहयोग से सफल क्रियान्वयन

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक के मार्गदर्शन में बिहान के अंतर्गत बिहान के सहयोग से एचडीएफसी बैंक सीएसआर एवं जीटी भारत के संयुक्त परियोजना, स्त्री पहल के अंतर्गत महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक में स्थित मुस्कान अग्रणी महिला फार्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने “केंद्र पोषित कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन“ योजना के तहत कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की है। इस योजना के तहत समूह की महिला द्वारा संचालित कंपनी को 14 लाख रुपये मूल्य की कृषि मशीनरी प्राप्त हुई है, जिसमें ट्रैक्टर, थ्रेशर, कल्टीवेटर, रीपर, सीड ड्रिल और हैंड स्प्रेयर शामिल हैं। एसबीआई बैंक, शाखा बसना के द्वारा, केंद्र पोषित कृषि यांत्रिकीकरण पर सबमिशन योजना के अंतर्गत कंपनी को 10 लाख रुपए के ऋण की वित्तीय सहायता दी गई साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा 8 लाख रुपए की बैक-एंड सब्सिडी भी मंजूर की गई है। ये मशीनें कस्टम हायरिंग सेंटर मॉडल के तहत एफपीसी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे किसान किफायती दरों पर आधुनिक उपकरण किराए पर ले सकेंगे।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ते दर पर आधुनिक कृषि उपकरण प्रदान करना है, जिससे उनकी उत्पादकता और लाभप्रदता में वृद्धि हो सके। कंपनी के अध्यक्ष श्रीमती अंजना साहू ने बता या कि इस योजना का लाभ समूह से जुड़े 500 से अधिक महिला किसानों और अन्य छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा, जिससे उनके कृषक कार्य में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी और आधुनिक उपकरणों से खेती करने से उपज और मुनाफे में 30 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी।

Tags:    

Similar News