प्रदेश प्रभारी-पीसीसी चीफ ने की मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभागो के कार्यों की समीक्षा

छग

Update: 2023-06-27 17:47 GMT
रायपुर। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में मोर्चा, प्रकोष्ठो, विभागों के अध्यक्षों की बैठक लेकर उनके कामकाज की समीक्षा की तथा आने वाले चुनाव में सभी की भागीदारी के लिये कार्ययोजना बनाने का दिशा निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी सैलजा ने सभी से अकेले में मुलाकात कर उनके विभाग के कामो की अलग-अलग समीक्षा की। बैठक में राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अरूण ताम्रकार, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, प्रदेश कांग्रेस इंटक अध्यक्ष संजय सिंह, अल्पसंख्यक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमीन मेमन, प्रदेश कांग्रेस आर.टी.आई अध्यक्ष नितिन सिन्हा, प्रदेश कांग्रेस अ.जा अध्यक्ष राजकुमार अंचल, प्रदेश कांग्रेस अ.जा. कार्य अध्यक्ष प्रकाश मारकण्डेय, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास साहू, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक राम ध्रुव, प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, प्रदेश कांग्रेस आई.टी. सेल अध्यक्ष जयवर्धन बिस्सा, प्रदेश कांग्रेस मछुवा विभाग अध्यक्ष एम.आर. निषाद, प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस अध्यक्ष आलोक पांडेय, प्रदेश प्रोफेसनल कांग्रेस अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग अध्यक्ष इदरीश गांधी, प्रदेश कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी अध्यक्ष मो. अमजद, प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ अध्यक्ष सद्दाम सोलंकी, प्रदेश कांग्रेस खेलकूद प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रदेश कांग्रेस लोककला, संस्कृति अध्यक्ष दिलीप षडंगी, प्रदेश कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष अजय बंसल, प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, प्रदेश कांग्रेस विकलांग सेवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेन्द्र कोचर, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन अध्यक्ष दिनेश शर्मा उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News

-->