रायगढ़ में एसएसपी शशि मोहन सिंह की शॉर्ट फिल्म ख़ौफ़- द डिजिटल वॉर

छग

Update: 2026-04-03 18:20 GMT
Raigarh. रायगढ़। एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल वॉर" का 4 अप्रैल को जशपुर के विशिष्ट कम्युनिटी हॉल में रात्रि 8:00 बजे भव्य विमोचन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौशल्या देवी साय, धर्मपत्नी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विदित हो कि एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने हेतु शॉर्ट फिल्में बनाना लगातार जारी रखा है। इस बार उनकी नई फिल्म का विषय साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले डिजिटल अपराध हैं। फिल्म में एसएसपी स्वयं एक स्कूल टीचर की भूमिका में नजर आएंगे, जो साइबर अपराध का शिकार बनता है।
फिल्म का उद्देश्य नागरिकों में डिजिटल सुरक्षा के प्रति चेतना बढ़ाना और समय रहते सतर्क रहने की सीख देना है। फिल्म में साइबर अपराधियों की कार्यशैली, आम नागरिकों की गलतियां और डिजिटल सुरक्षा के उपाय सरल उदाहरणों के माध्यम से दिखाए गए हैं। इसमें सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, ऑनलाइन गेम्स, केवाईसी अपडेट, फर्जी मोबाइल एप्लिकेशन, स्क्रीन शेयरिंग ऐप और संदिग्ध लिंक के जरिए ठगी के तरीके प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि फिल्म केवल जागरूकता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों को यह समझाने का प्रयास करती है कि डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना ही सुरक्षा है। बिना सोचे-समझे लिंक पर क्लिक करना, ओटीपी साझा करना, स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करना या डर में जल्दबाजी में निर्णय लेना आर्थिक अपराधों का कारण बन सकता है।
फिल्म में छत्तीसगढ़ पुलिस और साइबर सेल की भूमिका को वास्तविक रूप में दिखाया गया है, जिसमें शिकायत पंजीकरण प्रक्रिया और त्वरित कार्रवाई प्रणाली भी शामिल है। इससे नागरिकों को यह भरोसा मिलेगा कि पुलिस हर समय उनके साथ है। फिल्म के निर्माण में स्थानीय कलाकारों को प्राथमिकता दी गई है। इसमें रायपुर, दुर्ग, कोरबा, जशपुर के कलाकारों के साथ कई चर्चित चेहरे भी नजर आएंगे। कलाकारों में आरवी सिन्हा, दीपा महंत, राम प्रकाश पाण्डेय, ऋभु समर्थ सिंह, कुंदन सिंह, प्रवीण अग्रवाल, विजय सिंह राजपूत, अंकित पांडे, आकर्ष, मनीषा, वंशिका गुप्ता शामिल हैं। फिल्म का छायांकन अनुज कुमार ने किया है। स्क्रीनप्ले तोरण राजपूत एवं संवाद घनश्याम द्वारा लिखे गए हैं। कैमरा सहायक के रूप में परमेश्वर नाग, मेकअप
आर्टिस्ट वर्षा
सोनी और सहायक सुचिता भगत शामिल हैं। फिल्म Take 3 Studios द्वारा निर्मित की जा रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस फिल्म के माध्यम से लोग न केवल सतर्क होंगे बल्कि यह भी समझेंगे कि डिजिटल अपराधों से बचाव हेतु क्या उपाय अपनाए जाएं। फिल्म में स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने की भी पहल की गई है। कार्यक्रम में फिल्म के विमोचन के बाद उपस्थित लोगों को डिजिटल सुरक्षा और साइबर फ्रॉड के प्रति विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इस पहल से जिले में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने और साइबर अपराधों को रोकने में मदद मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
Tags:    

Similar News