रायपुर: शहर में तेज रफ्तार का कहर फिर देखने को मिला। रिंग रोड नंबर एक पर एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। यह हादसा न्यू राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र में रिंग रोड नंबर एक पर बेंगलुरु कैफ़े के ठीक सामने हुआ। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी को चोट नहीं आई।
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करते समय एक अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार डिवाइडर से जा भिड़ी। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को बाहर निकाला। इस दौरान वहां जाम जैसी स्थिति बनी रही।