पुलिस की कड़ी कार्रवाई के बावजूद सट्टा और नशा माफिया छुटभैय्ये नेताओं की आड़ में बेफिक्र
रायपुर (जसेरि)। वन टू का फोर और फोर टू का वन आज राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में हर गली मोहल्ले में छाया हुआ है। पुलिस आए दिन कार्रवाई कर रही है लेकिन सट्टा जुआ रुकने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि दिनों दिन और बढ़ रहा है। राजधानी के लाखेनगर, कोटा, कबीर नगर, राजातालाब, भाठागांव, राजेंद्र नगर , न्यू राजेंद्र नगर, अमलीडीह, तेलीबांधा, रामकुंड, समाता कालोनी, रेलवे स्टेशन के आसपास, ईदगाहभाठा, कटोरातालाब, नेहरूनगर ताजनगर, पंडरी गुढ़ियारी, गोगांव, टाटीबंध और आउटर में इन दिनों सट्टे का काम जोरों से चल रहा है
। सट्टा माफिया का आतंक और माफिया गिरी के कारण क्षेत्र की जनता का जीना मुहाल हो गया है। राजधानी रायपुर सहित पुरे प्रदेश में सटोरिये फैले हुए हैं जो अपने गुर्गों के माध्यम से गली मोहल्लों में सट्टा को अंजाम देते हैं। नेहरू नगर चार नल चौक और बूढ़ातालाब नए रोड के बाजू सुलभ शौचालय के पास शाम को मेला लगा रहता है जो सट्टे के चुकारे के लिए हाजिर होते हैं। पुलिस की गाड़ी जरूर सायरन बजाते हुए निकलती है तब तक सट्टे के कारोबारी और खेलने वाले तुरंत वहां से रफूचक्कर हो जाते हैं उनके जाते ही सारे लोग फिर से अपने काम में लग जाते हैं , मजे के बाद ये सटोरिये प्रतिमाह वेतन देखर अपना निजी मुखबिर भी रखे हुए होते हैं जो स बंधित थाने के स्टाफ से सेटिंग करके रखते हैं। पुलिस के गस्त पर निकलते ही ये मुखबिर लोकेशन की जानकारी अपने मुखिया को दते हैं जिससे वे सारे अलर्ट हो जाते हैं। पुलिस पर दबाव होती है तो ये सटोरिये अपने कुछ गुर्गों को थाने भेजकर गिर तार भी करवा देते हैं इस तरह से इनके बीच भाई चारा भी कायम रहता है। सट्टा नशा माफिया पैसों के चूर हो चुके है औऱ वे बेगुनाह युवाओं को जबरन आरोपी बनाकर पुलिस के सामने पेश करते है। जिससे युवाओं की जिंदगी खत्म हो रही है।
राजधानी के आसपास विदेशी सट्टेबाज भी काफी सक्रीय हैं। विदेशी सट्टा माफियाओं के कारनामा ने चकरभाटा,तिल्दा, लाखेनगर, कटोरातालाब, भाटापारा, और चकरभाटा क्षेत्र में आम जनता का जीना मुश्किल कर रखा है। हमारी खबर पर पुलिस कार्रवाई तो जरूर करती है लेकिन छुटभैया नेता नाड़ा-पैजामा छाप नेताओं ने अपने दम पर हल्की धाराओं पर कार्रवाई करवा कर सटोरियों को थाने स्तर से ही छुड़ा लेते हैं इससे उनका हौसला और भी बुलंद हो जाता है। आम नागरिक शिकायत करना भी नहीं चाहते क्योंकि सटोरिये उनके परिवार को परेशान करते हैं यही वजह है कि सटोरियों की कोई शिकायत नहीं करते और पुलिस के कुछ कर्मचारियों और छुटभैये नेताओ से मिलीभगत कर खुले आम सट्टा खिलाने का काम करते हैं। सट्टा माफिया दादागिरी कर खुलेआम अपना सट्टे का कार्य संचालित करते हैं पूरे क्षेत्र की जनता भली-भांति जानती है और चर्चा आम है कि यह सब दो नंबर के काम पुलिस और छुटभैये नेताओं की शह से और मिली भगत के बिना नहीं हो सकता।
प्रदेश के कई शहरों में सट्टा माफिया जो मूलत: बांग्लादेशी और पाकिस्तानी है। पाकिस्तान और बांग्लादेश से आकर सट्टा किंग बन चुके हैं। कुछ सटोरिये तो बेतहाशा पैसा कमाकर राजनीतिक पार्टियों से जुड़कर नेता बन गए है औऱ अपने मोहल्ले तथा गांव पार्षद पंच औऱ सरपंच भी बन गए है ।
सट्टा लिखने के लिए अब बाजार में खड़े नहीं होने की सुविधा मिल चुकी है।युवा पीढ़ी के बिगाड़ने के लिए आनलाइन सट्टा एप्लिकेशन भी उपलब्ध है। जिससे सट्टे के कार्य करने वाले अधिकांश युवक घर बैठे आनलाइन सट्टे का काम कर रहे है। साथ ही वे नशे के कारोबार करने लगे है और युवाओं को एसे आनलाइन एप्लिकेशन सट्टे औऱ नशे के कारोबार में ढकेल रहे है। राजधानी सहित छत्तीसग़ढ़ में पु ता प्रमाण के साथ 1200 से भी अधिक बड़े सट्टा माफिया कारोबार कर रहे है। और लगभग 200 से ज्यादा सट्टा एप्लिकेशन इंटरनेट पर उपलब्ध होने के कारण दिनप्रतिदिन युवा पीढ़ी इसी के अनुसार रच बस गए है। जनता से रिश्ता के पास पर्याप्त सबूत है पुलिस चाहे तो देख सकती है। जिसपर जनता से रिश्ता का पूर्ण सहयोग रहेगा।
Tags: