बलरामपुर में "मोर दुआर, साय सरकार" अभियान के तहत विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा सम्पन्न

छग

Update: 2025-04-19 13:16 GMT
Balrampur. बलरामपुर। जिले में "मोर दुआर, साय सरकार" महाअभियान के तहत शुक्रवार को महराजगंज, पचावल और जाबर ग्राम पंचायतों में विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने स्वयं आवास प्लस 2.0 योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के सर्वेक्षण कार्य में भागीदारी की और यह सुनिश्चित किया कि योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सुचारु रूप से पहुँच सके। कृषि मंत्री ने मौके पर हितग्राहियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को निर्देशित किया।


कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना और पारदर्शिता के साथ जनसेवा करना है। नेताम ने यह भी स्पष्ट किया कि "मोर दुआर, साय सरकार" अभियान सरकार की जन-जन तक पहुँच और सेवा के संकल्प का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा, “जनसेवा ही हमारी असली पहचान है और हम हर जरूरतमंद तक सरकार की योजनाओं को पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
Tags:    

Similar News