फौजी के नाबालिग बेटे ने किया सुसाइड, घटना से परिजन सदमे में

छग

Update: 2023-01-08 05:14 GMT

जशपुर। जिले के केरसई गांव में 18 साल के एक जवान लड़के ने फांसी लगाकर जान दे दी ।मृतक युवक का नाम नीलेश लकड़ा बताया जा रहा है।रविवार की सुबह घर के सारे लोग प्रार्थना के लिए चर्च गए थे लेकिन मृतक अपने कमरे में सोता रहा । मृतक के पिता ने कमरे में सो रहे बेटे को जगाने की कोशिश की लेकिन जब कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उसे शक हुआ और किसी तरह घर का दरवाजा खोला तो बेटे को फंदे पर लटकता देख पिता के होश उड़ गए ।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक के पिता फौज में है और शनिवार को छुट्टी में गांव लौटे थे । बीती रात में ज्यादा देर तक घूमने को लेकर पिता ने मृतक को डांट लगाई थी ।माना जा रहा है कि इसी डांट से क्षुब्ध होकर बेटे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना की सूचना तपकरा पुलिस थाने को दे दी गई है।पुलिस मौके पर पहुंच रही है।पुलिस जांच के बाद ही आत्महत्या के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Tags:    

Similar News