मौन प्रदर्शन रायपुर सेंट्रल जेल के सामने, मुंह पर काली पट्टी बांधे हुए थे प्रदर्शनकारी

Update: 2025-06-29 12:11 GMT

रायपुर। कुनबी समाज के पदाधिकारी श्याम देशमुख के साथ रायपुर सेंट्रल जेल में हुई मारपीट मामले में विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए रविवार को समाज के लोगों ने रायपुर सेंट्रल जेल के सामने मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि श्याम देशमुख को 4 जून को एक सामाजिक विवाद के तहत न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। वहां जेल में पदस्थ शिक्षक नेतराम नाकतोड़े ने बंदियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का एक पैर टूट गया और शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।

देशमुख ने बताया था कि मारपीट से पहले उन्हें धमकाया गया और उनकी पत्नी व बच्चों की तस्वीरें दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इसके बाद जब वे गंज थाना पहुंचे, लेकिन 25 दिनों से ज्यादा वक्त बीत जाने के बावजूद FIR दर्ज नहीं की गई। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जेल जैसी सुरक्षित मानी जाने वाली जगह में एक पदस्थ कर्मी द्वारा बंदियों से हमला करवाना बेहद गंभीर अपराध है, और अब तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होना प्रशासनिक पक्षपात का संकेत है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द FIR दर्ज नहीं हुई और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News

null