सिख समाज छत्तीसगढ़ ने किया वृक्षारोपण

Update: 2021-08-21 13:54 GMT

रायपुर। सिख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 400वें प्रकाश पर्व के अवसर पर चंदखुरी स्थित पुलिस प्रशिक्षण अकादमी परिसर में आज वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के संयोजकद्वय महेंद्र सिंह छाबड़ा एवं सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि सिक्ख समाज द्वारा सिक्खों के नवम गुरु श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जी की 400वें प्रकाश वर्ष को सिक्ख समाज के द्वारा बड़ी भव्यता से मनाया जा रहा है जिसमें समाज द्वारा वर्ष भर मानव समाज के कल्याण हेतु उपयोगी कार्यों किया जा रहा है, इसी क्रम में सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ द्वारा पर्यावरण की उपयोगिता को समझाते हुए उसके संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ने के उद्देश्य से समाज ने समाज के 400 बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में आज वृक्षारोपण किया गया. 

संयोजकद्वय ने बताया कि बच्चों के परिवारों द्वारा पौधे को वृक्ष बनने जिम्मेदारी भी उठाई जाएगी और हर वर्ष अपने जन्मदिन पर ये बच्चे इस रोपित पेड़ के पास आकर अपना जन्मदिन मनायेंगे। इस दौरान निरंजन सिंह खनूजा, गुरुबख्श सिंह छाबड़ा, दिलीप सिंह होरा इंदरजीत सिंह छाबड़ा, मनमोहन सिंह सैलानी, मंजीत सिंह सलूजा, तेजिंदर सिंह होरा, सतपाल सिंह खनूजा सुरजीत सिंह छाबड़ा,भूपेंद्र सिंह मक्कड़, रसमीत सिंह खुराना, हरजीत सिंह आजमानी, मनोज छाबड़ा, राजेन्द्र सिंह सलूजा, हरजीत सिंह हुरा, दलेर सिंह, समेत अन्य पदाधिकारी, सामाजिक जन एवं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

-->