Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी देकर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस की जांच तेज हो गई है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को पुलिस ने शोएब ढेबर को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद कोर्ट से शोएब ढेबर को जमानत भी मिल गई। मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शोएब ढेबर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। इसके अलावा भाजपा नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। जांच का दायरा बढ़ाते हुए पुलिस ने होटल से जुड़े तीन कर्मचारियों से भी पूछताछ की है। पुलिस पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर को गिरफ्तार किया था, पूछताछ के बाद उन्हें जमानत दे दी गई है। इसके अलावा बीजेपी नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी थाने बुलाया गया था। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद इस मामले में 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इससे पहले पुलिस ने जांजगीर-चांपा के एक युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी होटल में सिक्योरिटी गार्ड है। आरोप है कि उससे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया था। 25 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। आरोप है कि इंटरनेट कॉल करने के लिए शोएब ढेबर ने हॉटस्पॉट दिया था।

दरअसल, कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरा फोन आया था। फोन करने वाले ने कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और धमकी देने वाले व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास किए। पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से व्हाट्सऐप से जुड़ी तकनीकी जानकारी के आधार पर जांजगीर-चांपा निवासी एक युवक को पकड़ा। बताया जा रहा है कि युवक एक होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। आरोप है कि इसी युवक से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आनंद कुकरेजा को फोन करवाया गया था।

युवक से पूछताछ के दौरान मामले में अन्य लोगों के नाम सामने आने की जानकारी है। इसी आधार पर पुलिस ने शनिवार रात शोएब ढेबर को हिरासत में लिया और उससे लंबी पूछताछ की। आरोप है कि धमकी के लिए किए गए इंटरनेट कॉल में शोएब ढेबर द्वारा हॉटस्पॉट उपलब्ध कराया गया था। पुलिस इस आरोप और पूरे घटनाक्रम में उसकी कथित भूमिका की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने भाजपा नेता के भांजे टीनू भारद्वाज को भी बुलाया। इसके अलावा होटल के तीन कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी देने की योजना कैसे बनाई गई, कॉल किसके कहने पर किया गया और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।

पुलिस की जांच का मुख्य फोकस 25 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी मांगने के पीछे की पूरी साजिश का पता लगाना है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और आरोपियों से हुई पूछताछ के आधार पर अलग-अलग लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने पूछताछ के बाद शोएब ढेबर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद शोएब को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस की ओर से मामले की विस्तृत जानकारी शाम को दिए जाने की बात सामने आई है। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया और धमकी देकर 25 करोड़ रुपए मांगने की कथित साजिश में किस व्यक्ति की क्या भूमिका थी। जांच पूरी होने और पुलिस के आधिकारिक खुलासे के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्य सामने आ सकते हैं।
Tags: