रायपुर में चाकू लहराते हुए वीडियो बनाने वाले सात युवक गिरफ्तार

छग

Update: 2025-10-27 14:31 GMT
Raipur. रायपुर। सोशल मीडिया पर चाकू लहराते हुए रील्स बनाना सात युवकों को भारी पड़ गया। रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 7 नग धारदार चाकू जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले धरसींवा क्षेत्र के नगर पंचायत कुरा इलाके में कुछ युवक अपने हाथों में धारदार चाकू लेकर रील्स/वीडियो बना रहे थे, जिसमें वे चाकू लहराते और आपत्तिजनक पोज़ देते नजर आ रहे थे। बाद में इन वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपलोड कर वायरल कर दिया गया।


वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी धरसींवा को निर्देश दिए कि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई की जाए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश और थाना प्रभारी धरसींवा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के पास से कुल 7 धारदार चाकू बरामद किए।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
1️⃣ चंद्रशेखर पाल, पिता बसंत पाल, उम्र 18 वर्ष, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
2️⃣ गौरव उर्फ अमन साहू, पिता दिलीप साहू, उम्र 18 वर्ष 10 माह, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
3️⃣ पीयूष रजक, पिता नरेन्द्र रजक, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 08, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
4️⃣ समीर साहू, पिता केशव साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
5️⃣ अर्जुन कुमार साहू, पिता पंचराम साहू, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
6️⃣ शुशांक नामदेव उर्फ समर देवांगन, पिता सुरज नामदेव उर्फ सुरज देवांगन, उम्र 18 वर्ष 08 माह, निवासी वार्ड क्रमांक 08, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।
7️⃣ अर्जुन यादव, पिता जागेश्वर यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 12, नगर पंचायत कुरा, थाना धरसींवा, जिला रायपुर।

सभी आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। धरसींवा पुलिस का कहना है कि इस प्रकार के वीडियो या रील्स बनाना न केवल कानूनी अपराध है बल्कि इससे सामाजिक माहौल बिगड़ता है और अपराध प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार या खतरनाक वस्तुओं के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है ताकि ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान कर अपराध होने से पहले ही रोकथाम की जा सके। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया पर अनुचित कार्यों से दूर रखें। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि ऐसे कदम समाज में कानून और व्यवस्था बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।
Tags:    

Similar News