आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम जी का निधन, विजय शर्मा ने जताया शोक

छग

Update: 2025-09-05 13:33 GMT
Raipur. रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ प्रचारक शांताराम के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद रहा। उनके निधन से संगठन, समाज और राष्ट्र को अपूरणीय क्षति हुई है। शांताराम ने अपने पूरे जीवन को समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शांताराम का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक प्रेरणा है। उनका कार्य और त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे केवल संघ के प्रचारक ही नहीं थे।
समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए एक आदर्श व्यक्तित्व थे। साय ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की
शांति
और शोकाकुल परिवारजनों को धैर्य व शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की दिशा में शांताराम के विचार और उनके कार्य सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और अनुयायियों में उनके निधन से गहरा शोक व्याप्त है। शांताराम ने अपने जीवन के अनेक वर्ष संघ के संगठनात्मक कार्यों को मजबूत बनाने में लगाए। उनका व्यक्तित्व और उनका जीवन दर्शन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
Tags:    

Similar News