बीजापुर में सुरक्षाबलों का नक्सलियों पर करारा प्रहार, 30 फीट ऊंचे स्मारक को किया ध्वस्त

छग

Update: 2025-03-19 14:30 GMT
Bijapur. बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने बीजापुर जिले के पुजारी कांकेर इलाके में नक्सलियों द्वारा बनाए गए 30 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक नक्सली गतिविधियों का केंद्र था, जहां वे अपनी विचारधारा को बढ़ावा देते थे। सुरक्षा एजेंसियों ने इस क्षेत्र में लगातार नक्सल विरोधी अभियान तेज कर दिया है, जिससे नक्सलियों के प्रभाव में कमी आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की समाप्ति की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।



Tags:    

Similar News