रायपुर में चिलचिलाती धूप से लोग परेशान, देखें वीडियो

Update: 2023-03-05 04:12 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में मार्च के महीने में ही गर्मी के तीखे तेवर नजर आने लगे हैं। बढ़ती तपिश से दोपहर की चिलचिलाती धूप अब जलने लगी है साथ ही रात का पारा भी बढ़ने लगा है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों का तापमान इतना बढ़ गया है कि लोगों का अभी से बूरा हाल होते जा रहा है।

शनिवार को प्रदेशभर में सारंगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा। एआरजी सारंगढ़ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं का अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि मौसम का मिजाज बदलने के आसार नहीं है और संभावना है कि इस वर्ष मार्च में पिछले 30 साल के गर्मी का रिकॉर्ड टूट सकता है।

होली के बाद तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस वर्ष जनवरी की तरह फरवरी के महीने में भी कोई भी शीत-दिवस नहीं रहा। वहीं बिलासपुर में 37, पेंड्रा रोड में 35, अंबिकापुर में 32, जगदलपुर में 35.2, राजनांदगांव 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


Tags:    

Similar News