स्कूल प्यून की मौत, खेती कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, उनकी महिला भी घायल
छग
सरगुजा। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रकेली में आकाशीय बिजली गिरने से ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई। रकेली निवासी बिहारी मिंज सरकारी स्कूल में प्यून के पद पर कार्यरत थे। शनिवार देर शाम वह अपनी पत्नी सोनमेत मिंज के साथ खेत में रोपाई करने गए थे। इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों खेत के पास एक पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनऔर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बिहारी मिंज को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी सोनमेत मिंज का इलाज अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में जारी है।जिले में मानसून के दौरान आकाशीय बिजली की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
जून 2026 में धौरपुर थाना क्षेत्र के डुमकी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों और एक चरवाहे समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची घायल हुई थी। करमहा गांव में एक ग्रामीण ने दम तोड़ दिया था। पिछले दिनों उदयपुर क्षेत्र में गाज से 11 मवेशियों की मौत हो गई थी।बारिश और गरज-चमक के दौरान पेड़ के नीचे, खुले मैदान या बिजली के खंभों के पास न खड़े हों और सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की सलाह दी जा रही है।