सचिन पायलट ने छत्तीसगढ़ दौरे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ किया लंच

छग

Update: 2025-06-25 10:05 GMT
Raipur. रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के निवास पर पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ लंच किया। इस अनौपचारिक मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान राज्य की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी रणनीतियों को लेकर चर्चा हुई। सचिन पायलट का यह दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने और सांगठनिक मजबूती को नया आयाम देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



Tags:    

Similar News