रायपुर। बस स्टाॅप के पास आबकारी कर्मचारी से लूट हो गई। घटना को दो आरोपियों ने अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले आबकारी कर्मचारी को रोका, फिर माचिस मांगने लगे। इतना ही नहीं डरा-धमकाकर उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए और जान से मारने की धमकी देकर सोने की ज्वेलरी लूटकर फरार हो गए। मामले में पीड़ित कर्मचारी ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला रायपुर के अभनुपर थाना क्षेत्र का है। पीड़ित आकाश तिवारी 38 वर्ष आबकारी विभाग गरियाबंद में लिपिक के पद पर पदस्थ है। 2 मई की रात ड्यूटी के बाद अपने दोस्त के घर राजिम खाना खाने गए थे। रात करीब 11ः30 बजे लौट रहे थे। रात करीब 12ः30 बजे जब वे ग्राम केंद्री बस स्टाॅप के पास रूके और प्रतीक्षालय में बैठे थे। इसी बीच अभनपुर की ओर से पल्सर बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने पहले माचिस मांगा, फिर गांजा होने की बात कहकर जबरदस्ती तलाशी लेने लगे।

पीड़ित कर्मचारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने जबरदस्ती पकड़कर पास के खेत ले गए। दोनों ने जमीन पर गिराकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कर्मचारी के हाथ की अंगूठी और गले की सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।


Tags: