समाधान शिविर के माध्यम से सुशासन तिहार 2025 में जनसेवा का संकल्प: बृजमोहन अग्रवाल

छग

Update: 2025-05-09 14:31 GMT
Raipur. रायपुर। गोबरा नवापारा, अभनपुर में सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत एक समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। शिविर का उद्देश्य शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना रहा। समाधान शिविर में शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को उपकरण व सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर यह संदेश स्पष्ट रूप से दिया गया कि सरकार की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।


इस अवसर पर अभनपुर विधायक इन्द्र कुमार साहू, गोबरा नवापारा नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष  ओम कुमारी साहू, पूर्व पालिका अध्यक्ष विजय गोयल, अशोक बजाज, विभागीय अधिकारीगण तथा क्षेत्र के सम्मानित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों से संवाद कर उनकी शिकायतों को प्राथमिकता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के स्पष्ट निर्देश भी दिए। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जन-सेवा की दिशा में एक मजबूत कदम बताया।
Tags:    

Similar News