तालाब का जीर्णाेद्धार, अब किसानों को मिलेगा पानी

छग

Update: 2023-09-17 16:48 GMT
जशपुर। आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार के दिए गए निर्देशानुसार ग्राम लोरो में जी.आई.एस. कार्याे का अवलोकन कर अमृत सरोवर अभियान के तहत तालाब का चयन किया गया और ग्राम पंचायत द्वारा जीर्णाेद्धार कराए जाने का निर्णय लिया गया। अमृत सरोवर के लिए जीर्णाेद्धार कार्य के लिए दुलदुला विकास खण्ड के ग्राम पंचायत लोरो में एक तालाब का चयन किया गया। जो कि जिला मुख्यालय से 20 किलो मी. एवं जनपद पंचायत से लगभग 10 किलो मी. की दूरी पर स्थित है। सरोवर चयन के लिए स्थानीय लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब का निर्माण लगभग 8 पूर्व कराया गया था। जीर्णाेद्धार के बाद इस सरोवर का प्रयोग मुख्य रूप से निस्तारी, सिंचाई एवं मछली पालन में किया जायेगा।
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत ग्राम लोरो में अमृत सरोवर जीर्णाेद्धार का कार्य वित्तीय वर्ष 2023-24 में 9.71 लाख स्वीकृत कराया गया। इस अमृत सरोवर जीर्णाेद्धार कार्य में 150 श्रमिकों ने काम कर 2747 मानव दिवस अर्जित किया जिसे ग्रामीणों को रोजगार प्राप्त हुआ है। सरोवर का क्षेत्रफल राजस्व रिकार्ड के अनुसार 1.08 एकड़ का है । सरोवर की क्षमता वृद्धि हेतु मिट्टी खुदाई एवं बंड में पैकिंग का कार्य लम्बाई 240.00 मी. में किया गया है। मिट्टी खुदाई के पश्चात् जल धारण क्षमता पहले से बढ गई है, साथ ही जीर्णाेद्धार करने से ऊपरी जल सतह में जल संधारण होने से भूमि जल स्तर में वृद्धि हुआ है जिससे तालाब के केचमेंट एरिया में स्थित नल कुप एवं बोर के जल स्तर में भी सुधार हुआ है। इस के साथ ही किसान के पास सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हुई है। भविष्य में इसके माध्यम से लोग अपनी आय का स्रोत बढ़ा सकेगें। इस तालाब काम जय बिहान समूह को दिया गया है । जिसमें कुल 15 सदस्य है जिसके द्वारा मछली पालन किया जाये। सरोवर में स्वतंत्रता दिवस एवं गणत्रंता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वरिष्ठ नागरिक व ग्रामीणों की उपस्थित में कराया जायेगा। साथ ही इस अमृत सरोवर से 15 एकड़ भूमि सिंचाई होगी। मछली पालन से किसान के आय में वृद्धि होगी जो कि निर्मित अमृत सरोवर के सार्थकता को सिद्ध करता है।
Tags:    

Similar News